Wednesday 27 December 2017

वक्त को अजगर ना बनने दो




विभा :- "पत्रिका के लिए ,अपनी रचना मणि को भेज दीं क्या आप ?"
श्रेया :- "रंग वाली क्या दी? रंग पर अभी लिख ही नहीं पाई न दी कोई..."
विभा :- "अरे आपको लिखने में इतना क्या सोचना... !"
श्रेया :- "अरे नहीं दी ऐसा भी कुछ नहीं... बस ऐंवेंई जब कलम चलती तो लिख जाती कुछ भी... खैर! मैं आजकल में लिखने की पूरी ईमानदारी से कोशिश करुंगी
विभा :- "ज्ज्ज्ज्ज्ज्ज्ज्ज्जे हुई न श्रेय वाली बात!"
श्रेया ❤️ :- "जै हुई न हमारी दीदिया वाली बात!"
विभा :- "हम प्रतियोगिता में भी अलग अलग नहीं हो सकते चाह कर भी!"
"श्रेय+ज्योत्स्ना"
श्रेया:- "चाहना ही काहे ऐसा? आप पिछले कई दिनों से हमारी ज्योत्सना दीदिया वाली बात नहीं कर रही थी न तो श्रेया को चांदनी मतलब ऊर्जा नहीं मिल पा रही थी न... पक्का पक्का कोशिश करुंगी दी..
आपने क्या लिखा दी ? और हायकु का क्या हुआ दी ?"
विभा :- "जनवरी से पेज बनाउंगी... दिसम्बर में बहुत तनाव रहा कई सवालों को लेकर
श्रेया :- "हम्म्म समझ सकती ! अभी पिछले बहुत से दिन हमारे भी तनाव भरे ही गुजरे परिवार व स्व स्वास्थ्य को लेकर...!"
विभा :- स्वास्थ्य के बारे में तो जानती हूँ हमेशा बात होती रहती है! परिवार ?"
श्रेया :- "अले दी पूछिए मत! जेठानी साहिबा ने बहुत ही परेशान कर रखा है
आए दिन का टेंशन... शराफत का नाजायज फायदा...!"
विभा :- "ओह्ह! आप जब जानती मानती हैं ,
शराफत का नाजायज फायदा तो बंद करने की कोशिश करनी होगी...!"
श्रेया :- "या कहें जीवन के रंग...!
अब तो यही लगता दीदू बहुत ज्यादा हो चुका...!"
विभा :- "बहुत होने के पहले नहीं रोका जाता तो कुछ नहीं बचता... !"
श्रेया :- "पर लगता बहुत ज्यादा तो हो चुका दी... पर फिर भी देखते हैं... अब क्या किया जा सकता...
वो तो नहा धोकर पीछे पड़ गई हैं मेरे... !"
विभा :- "क्यों सहा... मिला क्या ?
श्रेया :- "वही तो दी... हासिल कुछ नहीं!"
विभा :- "विरोध में जरूरी नहीं कि बदतमीजी किया जाए ,
लेकिन विरोध होना चाहिए अपने को सामान्य रख कर भी...!"
श्रेया :- "यानि इज्ज़त से मनाही?"
विभा :- "बिल्कुल... और नहीं तो क्या... "
श्रेया :-"अभी तो बीमारी का ही बोला..."
विभा :- "आत्म सम्मान सबसे पहले जरूरी... वैसे वो क्या चाहती हैं ?"
श्रेया :- "दाई नौकर की तरह समझना... गाहे-बेगाहे अपनी बेटी के ससुराल खुद ना जाकर , काम करने के लिए मुझे ही भेजने के लिए भी जिद करना..."
विभा :- "किसी का हक़ नहीं कि आपकी खुशियाँ छीने... अगर आपको पसंद नहीं तो अब , जब वे बुलाएँ तो आप तब बोलिए... देखते हैं... देखेंगे... इनसे पूछते हैं... खुद जाने का निर्णय आप कर सकती हैं... ऐसा ऊँगली क्यूँ पकड़ाईं आप ? दोषी आप भी हैं... !"


5 comments:

  1. जी,दी आत्मसम्मान से समझौता करना ठीक नहीं।
    बहुत अच्छी रचना👌

    ReplyDelete
  2. वाह....
    इसे कहते है स्वाभिमान
    दीदी...
    सादर चरण स्पर्श
    सादर

    ReplyDelete
  3. जी नमस्ते,
    आप की रचना को शुक्रवार 29 दिसम्बर 2017 को लिंक की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    ReplyDelete
  4. बेहतरीन रचना
    बधाई एवं शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  5. संवाद के जरिये आत्मसम्मान का आह्वान खूब है | प इसकी हिम्मत जुटाना बड़ा कठिन है --पर असम्भव नहीं -- हर किसी की नजर में अच्छा बनना संभव नहीं | चिंतन परक रचना -- बधाई और नववर्ष की मंगलकामनाये आदरणीय विभा दी | आपकी लेखनी का प्रवाह कम ना हो --

    ReplyDelete

आपको कैसा लगा ... यह तो आप ही बताएगें .... !!
आपके आलोचना की बेहद जरुरत है.... ! निसंकोच लिखिए.... !!

अनुभव के क्षण : हाइकु —

मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच {म ग स म -गैर सरकारी संगठन /अन्तरराष्ट्रीय संस्था के} द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य महोत्सव (५ मार्च स...