Thursday, 9 January 2025

1. मुबश्शिरा — 2. मुबश्शिरा

 01.

"क्या दूसरी शादी कर लेने के बारे में नहीं सोच रही हो?" सुई भी गिरती तो शोर गूँज जाता। जैसे आग लगने पर अलार्म बज जाता है। पहली भेंट और ऐसा प्रश्न ! महिलाओं की गोष्ठी थी। दूर से आने के कारण रत्ना अपनी बेटी के साथ, समय से थोड़ा पहले आ गई थी। परिचय होने के दौरान पता चला कि बेटी विधवा है। और उसके दो बच्चे भी हैं। और इसी से मिला मेज़बान का बाउंसर प्रश्न !

     "नहीं आंटी ! सुख लिखा होता तो एक का साथ लम्बा चलता।" रत्ना की बेटी की आवाज कहीं गहरे कुएँ से आती लग रही थी।

      "दो बच्चों के साथ अपनाने के लिए कोई मिले भी तो…?" रत्ना ने कहा।

      "ज़माना बहुत बदल गया है। आजकल बहुत आसानी से बच्चों के साथ अपना लेने वाले पुरुष बहुत मिल जाते हैं!" मेज़बान काउंसलर की भूमिका अपना रही थी।

      "फरिश्ते हर ज़माने में मिला करते थे। आज भी मिला करते हैं। लेकिन फ़रिश्तों की संख्या हर ज़माने में दूज के चाँद-सी ही होती है।" रत्ना की सहेली ने कहा।

      "अगर शादी के बाद फ़रिश्ता ना निकला तो ताड़ से गिरकर खजूर में अटक जाने वाली बात हो जाएगी।...और कहीं की नहीं रहेगी मेरी बेटी…!" रत्ना का स्वर बेहद मर्माहत था।

      "और नहीं तो क्या…! आजकल तो कुँवारियों की संख्या बढ़ रही है। शादी के बाद के हज़ार झंझटों से बचने के लिए?" रत्ना की सहेली ने कहा।

      "और अगर मैं आप लोगों की सारी आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करूँ और अपनी माँ की कही बातों को सच साबित करने का वादा करूँ तो क्या आप मुझे एक मौक़ा देंगी?" चाय की ट्रे लाते हुए मेज़बान के बेटे ने पूछा। 

      पुनः सन्नाटे के साम्राज्य ने जड़ जमा ली।

02.

"जोमाटो से विष्णु को धोखा मिला। उस दिन से मैंने भी जोमाटो से कुछ मँगवाना छोड़ ही दिया था। आज पहाड़-सी मजबूरी थी।शंकित मन से मुझे जोमाटो को ही ऑर्डर करना पड़ा।"

      "विष्णु के साथ तुमने जो धोखा किया, उसमें कितने का घाटा लगा था विष्णु को? जिसके विरोध में विष्णु ने तुम्हें जो घाटा लगाने के मौके देखे?" मैंने जोमाटो वाले से पूछ ही लिया। 

       जोमाटो वाले को मानो साँप सूँघ गया वाह कुछ देर तो बोला ही नहीं! फिर जोर देकर पूछा तो बताने लगा--"धोखा तो धोखा होता है। चाहे एक रुपये का हो या एक लाख का? जाड़े के दिन थे। विष्णु से खाने का ऑर्डर मिला। रात का बचा हुआ बासी खाना था। उसे मैंने तड़का लगाया और भिजवा दिया। पैसा देने के दौरान, विष्णु के अकाउंट में जितना रुपया था, सारा का सारा मेरे अकाउंट में चला गया। विष्णु मचल कर रह गया।"

       "तुम्हारे दाँत खट्टी करने के बदले, ऐसे हालात में, मैंने पुनः तुम्हें ऑर्डर किया। जो कि मुझे नहीं करना चाहिए था। इसी को कहते हैं, कुल्हाड़ी पर पैर डाल देना? लेकिन मैंने कुल्हाड़ी पर पैर डाला, क्योंकि मैं समझना चाहती थी, कि तुम-में-कुछ परिवर्तन हुआ है, कि नहीं।"

       अब आत्म-संदेह में फँसा जोमाटो वाला असहज मालूम पड़ रहा था। और मैं अपनी साँसें रोके, गरम ईंटों पर बिल्ली की तरह डिलीवरी बॉय जब तक नहीं आया था घर-बाहर चहलक़दमी कर रही थी..!डिलीवरी बॉय आया तो उसे देख मैंने सब-कुछ भुला दिया। मेरी आँखें फटी की फटी रह गई। जब देखा, डिलीवरी बॉय एक विकलांग था…! अच्छा हुआ जो जोमाटो से सामान मँगवाई, क्यों खेत खाये गदहा, मार खाए जुलाहा!


Monday, 6 January 2025

उजाले में करू

 


“आज अनेक दिनों के बाद क़ैद से सूरज निकला था! तुम छत पर बैठे धूप का आनन्द ले रहे थे! कमान से छूटे तीर की तरह अचानक तेजी से दौड़ते हुए कहाँ चले गए थे?"

"पड़ोस के छात्रावास के हाते से आते शोर के कारण देखने चला गया था! कैसा शोर है…?”

"कैसा शोर था?"

"लड़कियों का दो दल आपस में ही सर-फुटव्वल करने में भीषण घायल हो रही थीं…! एक ही लड़का, अनेक लड़कियों को अपने प्रेम-बिसात का मोहरा बनाए हुए है…! कितनी मूर्ख-अंधी होती हैं लड़कियाँ…!"

"सच कहा! मूर्ख-अंधी लड़कियाँ ही होती हैं। इसलिए तो दलदल में डूब जाती हैं!"

"और जिगोलो उसकी भी छोड़ो,  नेक्रोफ़ीलिया के बारे में तुम दोनों की क्या राय है?"

"विमर्श लैंगिक विभेद पर बात नहीं होनी चाहिए…!" दोनों ने नजरें चुराते हुए बेहद धीमी आवाज में फुसफुसाया।

"ओ! अच्छा! तो तुमदोनों विमर्श कर रहे थे…! लगता है तुमदोनों के पास मनुष्यता संबंधित विषयों की कमी हो गयी है!"

उसकी बातें सुनकर उनदोनों की खिलखिलाहट वाली हँसी शोर मचा गई। एक ने कहा, "तुम्हारी बातें सुनकर मुझे लगता है कि तुम्हारे पास मनुष्यता के बारे में बहुत कुछ कहने को है!"

उस तीसरे ने मुस्कराते हुए कहा, "हाँ, हमारे पास बहुत कुछ है जो हम कहना चाहते हैं! न! न! सिर्फ कहना नहीं हमें करना होगा, जिससे यह लिंग-पक्षपाती रूढ़ियों और पूर्वाग्रही विचारों से समाज मुक्त हो सके…!”

एक और

खाली घोंसला—

वैध स्थायी निवासी (ग्रीन कार्ड होल्डर) माँ की भौं टेढ़ी।

माँ ग्रीन कार्ड होल्डर हो गई है

कूल्हा का फोड़ा

कपोल की अधिकांश चेष्टाओं {विशेष— चार प्रकार की —(१) कूंचित (लज्जा के समय) (२) रोमांचित (भय के समय), (३) कंपित (क्रोध के समय), (४) क्षाम (कष्...