Sunday, 20 January 2013

समझा - बुझा - साँझा - माँझा करो



युवराज के ताजपोशी की
तैयारी शुरू होने पर है
होशियार में से
हो भी निकला हुआ है
ना पत्नी है ना बेटी ,
दर्द वो क्या जानेगा :(
मुन्ना को मिला झुनझुना समझा करो ...........


जब लगने लगा ,
इंतजार खत्म होने पर है
बेटी की मौत - शहीद की
कुर्बानी रंग लाने पर है
दिग्गजों में उठा-पटक
क्या गुल खिलाने पर है
अब तक जो होता आया है
वही होता रहेगा बुझा करो ..........

सबकी निगाह
फास्ट ट्रैक कोर्ट पर है
कुछ नहीं सोच-समझ में ,
कठोर कानून कब बनेगा 
क्या होगा शहीदों के
मान-सम्मान का , आतंकित है मन 
कब कब कब ,कितना ,
कौन जानता है ,साँझा करो ................

खुदा की लाठी बे-भाव पड़ेगी ,
 दम निकाल के छोड़ेगी ,
हम ये क्यूँ इंतज़ार करें ,
छोड़ो खुद की बातें ,
बातें प्यार की ,
जुटाओ हिम्मत ,
करो इन्कलाब की बातें ,
एक जलियावाला बाग
तब बना था ,एक हम बना दें ,
उनकी आत्मा को झंझकोर कर ,
अपनी-अपनी कर-कलम पर माँझा करो ......

10 comments:

  1. नियम है
    राजा का बेटा ही राजा बनता है

    ReplyDelete
  2. सबकी निगाह
    फास्ट ट्रैक कोर्ट पर है
    कुछ नहीं सोच-समझ में ,
    कठोर कानून कब बनेगा
    क्या होगा शहीदों के
    मान-सम्मान का , आतंकित है मन .... आतंकित मन होना स्वाभाविक है

    ReplyDelete
  3. behtreen aur sarthak abhivaykti....

    ReplyDelete
  4. सुन्दर भाव. लाठी से क्रान्ति ठीक नहीं पर कलम से क्रांति की ही जरूरत है.

    ReplyDelete
  5. अपनी-अपनी कर-कलम पर माँझा करो ......bahot acchche......

    ReplyDelete
  6. वाह: बहुत बहुत बढ़िया......

    ReplyDelete
  7. बेहतरीन अभिव्यक्ति...

    ReplyDelete

आपको कैसा लगा ... यह तो आप ही बताएगें .... !!
आपके आलोचना की बेहद जरुरत है.... ! निसंकोच लिखिए.... !!

थाती का व्यास

पटना -२० फरवरी २०२६ भाई राजेन्द्र, सस्नेहाशीष! आशा करती हूँ, सपरिवार तुम सानन्द होगे। तुम जब पिछली बार पटना आए थे तब भी रामदीन को लेकर चिन्त...