Thursday, 8 June 2023

दाँव का गणित

यादें बिसर गया ठूँठ सँवर गया

वक्त गुज़र गया.. दुःख मुकर गया

सम्पूर्ण क्रान्ति और पर्यावरण दिवस मधु जी के आवास पर नमन कार्यक्रम और काव्य गोष्ठी लोकनायक जयप्रकाश विश्व शान्ति प्रतिष्ठान द्वारा मध्याह्न में आयोजित की गई थी। भट्ठी बने भुवन में मेघोत्प्लावित देखकर भी परिंदे छिपे हुए थे। लम्बी प्रतीक्षा के बाद इ रिक्शा युवा चालक के संग दिखा। सौ की जगह दो सौ लेकर पहुँचाने के लिए तैयार होता हुआ बोला, "आप आंटी माँ जैसी हैं इसलिए इतने कम में पहुँचा दे रहा हूँ।"

"अगर सवारी कोई युवती होती तो शायद मुफ़्त में पहुँचा देते तीन सौ लेकर।" मेरी बात सुनकर चालक छलछला आये पसीना पोंछने लगा।

कार्यक्रम समाप्ति कर घर लौटने में अन्धेरा और हड़बड़ी उबर कार का पिछला गेट खोलकर ज्यों उतरना चाही त्यों पीछे से आता साइकिल सवार गेट से टकरा गया। बगल में ठेला था जिसको साइकिल सवार पकड़ लिया और वह गिरने से बच गया तथा चोट नहीं लगी। फिर भी वह उत्तेजित होना चाहा लेकिन मुझे देखकर आगे बढ़ने लगा लेकिन सामने से गलत दिशा में आती महिला जोर से बोलने लगी "गाड़ी वाले बड़े लोग रास्ते पर चलने वाले को कुछ समझते ही नहीं हैं। बस अपने जल्दी में सबको कुचलकर आगे बढ़ना चाहते हैं।"

महिला को बोलते देखकर सामने खड़े मजदूरों की भीड़ से एक बोलने लगा "दायें-बायें देखकर गाड़ी रोकना और उतरना चाहिए। इल्जाम बड़े लोग पर ही लगता है। गनीमत है कि भीड़ नहीं जुटी नहीं तो अभी पता चल ही जाता।"

"आपदा में अवसर देख लेते हो आपलोग। परबचन-परोपदेश देना जरूरी लगा। पीछे से आने वाले को नहीं दिखी कि सामने गाड़ी रुकी है और उसमें से कोई उतरेगा। उतरने वाले को पीछे से आता सवार दिख जाना चाहिए। वर्तुल घूमने वाला गर्दन होता।"

 असमंजस में थे विरोध धर्मी

मिट रही थी उनकी बेशर्मी


Tuesday, 6 June 2023

जाल से फिसली

जाल से फिसली

ट्रिन ट्रिन ट्रिन

"हैल्लो"

"................"

"हाँ! इतनी भोर में जगी हूँ। रात में लगभग एक-डेढ़ बजे आँखों का लगना और भोर चार बजे नींद का उड़ जाना रोज का नियम हो गया है...!"

"................"

"नहीं! मेरी तबीयत नहीं खराब होगी,"

"................"

"नहीं! मैं फ़ौलाद की नहीं बनी हूँ। सब जानते ही हैं, जब बच्चों के दादा बीमार रहे तो रात-रात भर जगना पड़ता था तो आदत लग गई। बचपन से कम सोने की आदत भी रही।"

"................"

"करना क्या है! कभी लॉकर का कागज ढूँढ़ते हैं, कभी एटीएम का पासवर्ड, कभी गाड़ी का पेपर, कभी बैंक का..., पता चला, शहर का कोई बैंक नहीं बचा था जिसमें अकाऊंट ना खोला गया हो!"

"................"

"हाँ! लॉकर खाली हो चुका है। सारे बैंक अकाऊंट भी...! गाड़ी बिके सालों गुजर गए, लेकिन उन्हें याद नहीं रहता न!" 

"................"

"हाँ! तुम्हें नहीं पहचानते! इसलिए तो तुम्हारे साथ रहना नहीं चाहते। हमारी शादी दस साल ही निभ पायी थी, यह भी इन्हें याद नहीं।"

"................"

"बच्चे तो चाहते ही हैं लेकिन एनआरआई बच्चों के पास रहने से भौतिक सुखों का अतिरेक, एकांत दमघोंटू परिवेश से भाग कर ही तो वृद्धाश्रम में सुकून से हैं...!"

"................"

"तुम्हारे साथ रहने के अनुरोध को स्वीकार करना कठिन है। चिन्ता नहीं करो, यहाँ समवयस्क लूडो, कैरमबोर्ड, शतरंज के संगी-साथी...,"​ 

"................"

"इस जन्म के लिए मेरे हालात को तुम्हारी मित्रता और तुम्हारी सहनशक्ति को आजमाने की जरुरत नहीं लग रही है। मित्रता प्यार में बदल सकता है लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि प्यार मित्रता में बदल जाए?"

"................"

"सही कहा! बिसात बिछा रह जायेगा। कौन पँछी पहले उड़ेगा यह कौन जान सका है...! लेकिन मैं पहले जाना ही नहीं चाहती।"



Sunday, 4 June 2023

आग्नेयगिरि पर गौरेया (डायरी शैली)

10 अक्टूबर 1982

दशहरे की पूजा में घी-चीनी की जरुरत पड़ी तो आज पुन: माँ ने अपने अलमारी में टँगी साड़ियों के पीछे से डिब्बों को प्राप्त कर लिया। यह वही सामग्री थे जिन्हें भोग लगा जाने की जिम्मेदार हम बहनों को माना गया था।

30 जून 1985

आज माँ-पापा गर्मी की छुट्टियाँ बिताकर लौट आये। हम बहनों ने राहत की साँस ली। दोनों छोटे भाईयों के संग डेढ़-दो महीने के लिए पहाड़ों-ताल-झील के शहरों में रहने जाते हैं तो हम तीन बहनों को सौ-डेढ़ सौ रुपया दे जाते हैं। घर में थोड़ा आटा-चावल रहता है।

15 मई 1990

"सुबह हम बहनें विद्यालय-महाविद्यालय जाती हैं घर के और दोनों भाईयों के कार्य पूरा करते-करते। हम नाश्ता नहीं कर पातीं और वापसी पर कुछ नहीं मिलता। हमारे पास दो रुपया भी नहीं होता कि हम बाहर कुछ खा लें!" आज पापा से मैंने कह दिया। कहा तो पहले भी बहुत बार था।

"तुमलोग समझौता करना सीखो। तुम्हें यहीं सदा नहीं रहना है। यहाँ के लिए तुमलोग परदेशी हो।" पापा ने कहा।"

काश! परदेशी की जगह अतिथी ही मान लिया जाता।

22 फरवरी 1991

आज दीदी के संग मैंने युवा-बुजुर्गों के लिए सन्ध्या-रात्रि कोचिंग सेन्टर खोल लिया। अत्यधिक युवती-स्त्री-महिलाओं की उपस्थिति देखकर अच्छा लगा। पापा पर भार कम होगा और अब हम तीनों बहनें अपना पेट भर पायेंगीं। पापा के स्तर को देखते हुए कोई कल्पना भी नहीं करता होगा कि हमारे पेट में दाना नहीं होते!

17 नवम्बर 2000

आज माँ-पापा के घर गई तो पता चला बड़ी बुआ आई थीं। महीना दिन रहीं। कुछ महीने पहले छोटी बुआ भी आई थीं। बुआ-चाची लोग जब माँ के पास आती हैं तो महीना भर जरुर रुकती हैं। माँ के संग बाज़ार जाना। माँ से पसन्द की चीजें खरीदवा लेना। रोज मीट-मछली बनवाना बहुत सरल काम है। ननद-भाभी की मस्त जोड़ी। बुआ-चाची को हम बहनों के अंग वस्त्रों के छेद नहीं दिखलाई देते। पापा की दूसरी पत्नी को खुश रखना भली-भाँति जानती हैं।

23 अप्रैल 2008

आज छोटी की भी शादी हो गयी। दीदी की शादी 2004 में हो चुकी है। ससुराल से माँगकर ले गयी बहनें मायके के हिस्से का सुख पा रही हैं। दीदी और छोटी दोनों बहनों की जिम्मेदारी अच्छे से निभा लेने का सुकून है। आसानी से दोनों का पेट भर रहा है

बस! अब अपनी नौकरी से केवल अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी है। शादी में आए नकारा चचेरे भाईयों ने संग रहने की इच्छा प्रकट की। सोचना होगा क्या किया जाए। माँ के दोनों लाड़ले फ़ुर्र हो चुके हैं। जबसे संघ लोक सेवा आयोग में मेरी नौकरी लगी है तबसे मैं पूजनीय हो गयी हूँ। क्या सच में दया का सबसे छोटा कार्य सबसे बड़े इरादे से अधिक मूल्यवान है!

Friday, 2 June 2023

सहयोग

 Rajnish Dixit :- लेखक/पाठक कृपया ध्यान दें। 🙏🏼🙏🏼 जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 कृपया पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। मुझे 100 से अधिक वरिष्ठ लेखकों के बारे में जानकारी चाहिए। एक बड़ी योजना है। वरिष्ठता का आशय सिर्फ उम्र से नहीं है।

विभा रानी श्रीवास्तव :- लगभग चार साल पहले लू दोपहरी में मोबाईल बजा, गुरु पुष्करणा जी का फोन था

हैलो कहते

जोरदार डाँट पड़ी

हुआ यूँ था•••

आदरणीय मधुदीप गुप्ता जी फेसबूक पर पोस्ट बनाए थे कि "अपनी पसन्द की दस (या पन्द्रह था) लघुकथाओं का शीर्षक और लेखक का नाम लिखें।"

अपनी पसन्द की दस लघुकथाओं का शीर्षक और लेखक का नाम तो चुटकी बजाते लिखा जा सकता और लिखकर खुश भी हो रही थी। डाँट इसलिए पड़ी कि उसमें वरिष्ठ लेखकों के एक दो ही नाम थे। मधुदीप भाई अपने मित्र से सवाल किया कि "विभा वरिष्ठ लेखकों को नहीं पढ़ती है क्या?"

गुरु पुष्करणा जी ने पूछा "हुआ क्या है?"

"फेसबूक पर बनाए मेरे पोस्ट पर उसके उत्तर देख लो। उसे कहें वो पढ़े। आपके मार्गदर्शन में उसे बड़ा काम करना है।"

आज पुन: उन दोनों के मार्गदर्शन की तलाश है•••

दस की जगह तीस देखकर सर मत ठोकियेगा••• आज फिर डाँटने वाला कोई तो हो•••

Er Ganesh Jee Bagi :- विभा रानी श्रीवास्तव! इस टिप्पणी पर बहुत कुछ कही जा सकती है, किन्तु बेवजह विवाद होगा। बस इतना कि उन्हें यह बात बर्दास्त नही हुई कि विभा को नए लिखने वालों की लघुकथा ही पसंद क्यों आयी!!

Er Ganesh Jee Bagi :- विभा रानी श्रीवास्तव! जो नही रहे उनके e mail का क्या प्रयोजन ?

विभा रानी श्रीवास्तव :- जो हैं उनका सम्पर्क सूत्र आयोजक के पास ना हो यह ही विश्वास करने की बात नहीं। वैसे भी डाँट खाना है ऐसे भी डाँट खाना है भाई Er Ganesh Jee Bagi जी

विभा रानी श्रीवास्तव :- और माँगी गई है सूची में दस वरिष्ठतम और कहा जा रहा है कि अपना नाम लिख सकते हैं

अब अपना नाम लिखने पर सवाल होगा न दस वरिष्ठतम की कमी कैसे हो गई? और दसवें नम्बर पर होने पर वरिष्ठतम में पासंग ना हो जाए भाई Er Ganesh Jee Bagi!

Wednesday, 31 May 2023

शुभेक्षु


"आपको सर्वोच्च शैक्षिक डिग्री अनुसन्धान उपाधि प्राप्त किए इतने साल गुजर गये! अब आप नौकरी करना चाहती हैं। आपने अब तक कहीं नौकरी क्यों नहीं कीं?"

"बहुत जगहों पर आवेदन फ़ार्म भरा लेकिन साक्षात्कार के समय छँटनी हो जाती रही।"

"क्यों छँटनी हो जाती रही? आपके पास अनुभव प्रमाण पत्र भी नहीं फिर उम्मीद करती हैं कि हम आपको नौकरी पर रख लें?"

"मेरी कुरूपता सबसे बड़ी बाधा रही मेरी नौकरी में!"

"आप इतनी कुरूप हुईं कैसे?"

"उछाले गये खौलते पानी की राह में मेरा चेहरा आ गया!"

"किसने ऐसा दुःसाहस किया? आपका जीवन नरक...,"

"कोई अपना! परन्तु, इतने वर्षों तक ना जाने कितने लिजलिजे ग़लीज़ स्पर्श से बचाव का उपाय भी रहा।"

"यहाँ आपकी नौकरी पक्की की जाती है।"

Tuesday, 30 May 2023

षडयंत्र


[30/05, 8:21 am] विभा रानी श्रीवास्तव: प्रियंका श्रीवास्तव की रचना के शुरू में ही लेखकीय प्रवेश है।

[30/05, 8:40 am] सिद्धेश्वर : 🔷 आज अधिकांश लघुकथाएं, लघुकथा के मानक पर खरी नहीं उतर रही। हम लोग प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित कर देते हैं, किन्तु उन्हें लघुकथा लिखना सीखना चाहिए।
[30/05, 8:49 am] विभा रानी श्रीवास्तव : प्रकाशित हो जाने के बाद लेखक कैसे समझे कि उसे सीखना बाकी है?
[30/05, 8:53 am] सिद्धेश्वर: जिस तरह स्पंदन में कई लघुकथाएं भी लघुकथा के पैमाने पर खड़ी नहीं उतरती। और तो और अन्य कई द्वारा संपादित लघुकथा पुस्तकों में  कई लघुकथाएं लघु कहानी के रूप में प्रस्तुत हुई है। आपका सुझाव बेहतर है और मैं कोशिश करूंगा कि ऐसी लघुकथाएं जल्द प्रकाशित ना हो। दैनिक हिंदुस्तान तो फुर्सत पेज पर लघुकथा को लघु कहानी के नाम पर प्रकाशित किया है। लघुकथा में पहले से अधिक कूड़ा करकट आ गया है। हम लोगों को बहुत मेहनत करने की जरूरत है।🙏🙏
[30/05, 8:59 am] विभा रानी श्रीवास्तव: स्पंदन में छपने के बाद भी सदस्यों की लेखनी का रगड़ना चलता रहता है उन्हें पता है कि यहाँ छप जाना प्रमाण नहीं मिल रहा कि वे सिद्ध हो गये••• यहाँ इसलिए छप गये क्योंकि पत्रिका उनके छपने के लिए ही है•••
[30/05, 9:05 am] सिद्धेश्वर: जी। मैं आपकी इन बातों से सहमत हूं l

[30/05, 9:14 am] राजेन्द्र पुरोहित: स्वीकारोक्ति है या विवशता? या दोनों? 🙏
[30/05, 9:28 am] विभा रानी श्रीवास्तव: 🤔क्या मेरी ❓
[30/05, 9:30 am] राजेन्द्र पुरोहित: या दोनों की? 😢
[30/05, 9:33 am] विभा रानी श्रीवास्तव: मेरी क्या विवशता हो सकती है? क्या मेरा कहा गलत है?
[30/05, 9:54 am] राजेन्द्र पुरोहित: बिल्कुल नहीं।
परन्तु जो आपने कहा, वही आपके प्रश्न का उत्तर भी है।
सामने वाला भी यही कहेगा कि जो छप रही है, ज़रूरी नहीं कि लघुकथा हो, लेखक कलम रगड़ते रहेंगे लघुकथा के मानक तक पहुंचने के लिये। फिर प्रश्न करने का क्या प्रयोजन?
[30/05, 10:06 am] विभा रानी श्रीवास्तव: 😄काश! जो मैंने कहा सामने वाला भी कह पाता•••

काश! अन्य जगहों पर छपने के बाद, विजेता रचना होने के बाद लेखक को यह याद रह जाता कि कलम रगड़ना बाकी है•••
[30/05, 10:07 am] राजेन्द्र पुरोहित: स्पंदन तो इसके लिये कुछ करे। आप नहीं, हम सभी।
मैं भी।
सीधे PHD नहीं होगा, बारहखड़ी पर श्रम आवश्यक है।
[30/05, 10:14 am] विभा रानी श्रीवास्तव: धीरे धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होए।
माली सींचे सौ घड़ा•••।।

[30/05, 9:16 am] राजेन्द्र पुरोहित: आपके दूसरे कमेंट में पहले वाले पूछे गये प्रश्न का उत्तर आ गया।
जो उत्तर आपने दिया, वही सामने वाला भी दे सकता है।
🙂🙏
[30/05, 9:34 am] विभा रानी श्रीवास्तव: 🤔क्यों नहीं दिया?
[30/05, 9:57 am] राजेन्द्र पुरोहित: यह बात सही है।
देना चाहिये था।
जो लॉजिक स्पंदन के लिये न्यायोचित ठहराया गया, वह शेष पत्रिकाओं पर लागू क्यों नहीं हो सकता?
बात केवल लॉजिक की कर रहा हूँ। स्तर, परिश्रम या ईमानदारी की नहीं।
[30/05, 10:01 am] विभा रानी श्रीवास्तव: अन्य पत्रिकाओं से लेखकीय प्रति की उम्मीद की जाती है लेखन श्रम से अर्थ पाने की आकांक्षा।

स्पंदन प्रकाशित करने के लिए कुछ लोग सदस्य बनते हैं लेखक की सदस्यता राशि तो कुछ भी छापा जाए तय है।

दोनों में क्या यह अन्तर काफी नहीं कि स्पंदन का सम्पादक सदस्यों के मर्जी से होता है
[30/05, 10:06 am] राजेन्द्र पुरोहित: यह बात सही है।
निष्कर्ष यह कि लघुकथा को उसके वांछित स्तर तक ले जाने में दोनों को बाधा है।
उनकी बाधा अलग तरह की है और हमारी बाधा अलग तरह की।
[30/05, 10:10 am] विभा रानी श्रीवास्तव: हमारी बाधा तो हम दूर करने का प्रयास करते हैं सदस्यों की रचनाओं पर विमर्श कर

क्या तुम्हारी रचना पर बात नहीं होती?

रचनाओं पर बात करने से ही तो खड़ूस हूँ वरना किसी के खेत-गहना पर कर्जदारी थोड़े न है

इस बार सीमा जी की लघुकथा प्रकाशित नहीं की जा रही। हट जाने का डर खत्म हो रहा है। उनसे बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वे मेल का उत्तर ही नहीं दीं।

[30/05, 11:11 am] विभा रानी श्रीवास्तव: अपने वकालत की पढ़ाई का उपयोग इसी में तो कर रही हूँ। मुझे पता है अगर सामने वाले की गलती पर इशारा की तो वो मेरे जले पर नमक छिड़केगा। फिर क्या होगा•••! डम डम डिगा डिगा•••।

Monday, 22 May 2023

अमर धन

"उगता नहीं तपा, तो डूबता क्या तपेगा! अपने युवराज को समझाओ पुत्र तुम्हारे कार्यालय जाने के बाद दिनभर उनके दरवाजे, खटिया पर पड़ा रहता है जिनके बाप-दादा जी हजूरी करते रहे। किसी घर का बड़ा बेटा चोरों का सरदार है। किसी घर की औरत डायन है,"

"जी उससे बात करता हूँ।"

"उसे समझाना पंक भाल पर नहीं लगाया जा सकता।"

"कहाँ खो गये पापा?" 

"अतीत में! तुम्हारे देह पर वकील का कोट और तुम्हारे मित्र की वर्दी तथा तुम्हारे स्वागत में आस-पास के कई गाँवों की उमड़ी भीड़ को देखकर लगा, पंक में पद्म खिलते हैं।"

"फूलों की गन्ध क्यारी की मिट्टी से आती ही है।"

Sunday, 14 May 2023

02. तमिस्राक्षत

02. तमिस्राक्षत

"कितना सुंदर कार्यक्रम हुआ है, सभी को बहुत-बहुत बधाइयाँ... काश! अन्य राज्यों में भी ऐसा कार्यक्रम हो जाता...!"

"महाधिवेशन के ऐसे क्रार्यक्रम को वर्तमान और भविष्य दोनों याद रखेगा। अन्य राज्यों में सम्मेलन की व्यवस्था कौन करेगा?"

"लाखों सहयोग राशि देकर विदेशों में सहभागिता कर रहे हैं साहित्यकार। संस्था के पास करोडों में अनुदान राशि जमा हो रही है। कुछ से खर्च, कुछ से स्व का जेब गरम। क्या राज्यों के कार्यक्रम में सहयोग राशि देकर साहित्यकार सहभागिता नहीं करेंगे?"

"कार्यक्रम में दो-तीन सितारों को बुला लिया जायेगा। धन उगाही का आसान तरीका। शायद उससे आज का साहित्य भी चमक जाए...!"

"हाँ! जैसे राजनीति के कलाकार को बुलाकर...,"

Wednesday, 10 May 2023

01. तमिस्राक्षत और भोर का सपना

 तमिस्राक्षत

पटना

5मई 2023

प्रिय भतीजी

सदा खिलखिलाती रहने वाली तुम्हारी लाड़ली बहन के आँखों में ज्वालामुखी का साया और चेहरे पर अलावोष्णिमा देखकर, परिस्थिति का आकलन करने से अच्छा लगा कि पूछ लिया जाए कि किस सुनामी का सामना कर लौटी है।

पूछने पर उसने बताया कि अनेको बार आने का अनुरोध किया गया था। अनेक तरह से भागीदारी का प्रस्ताव मिला था जैसे मंच संचालन कर लें, पुस्तक के विमर्श में भागीदारी कर लें, धन्यवाद ज्ञापन कर लें। लेकिन उसने सिर्फ श्रोता बनकर पुस्तक लोकार्पण के कार्यक्रम में शामिल होना स्वीकार करते हुए, बहुत विलंब से कार्यक्रम में पहुँची थी। सभी से मिलना जुलना हुआ। कार्यक्रम समाप्ती के बाद सबके संग वो भी वापिस होने लगी तो उसे अनुरोध से रोक लिया गया कि विलम्ब से आयी है, अत: थोड़ा और समय ठहरे।

समान्य बातचीत के क्रम में उससे पूछा गया कि "आप सभी जगहों पर चली जाती है! आप आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं! अकेली औरत रह जाने का मजा ही मजा है।"

घर में सभी को यथायोग्य

प्रणामाशीष

तुम्हारी बुआ

■■

भोर का सपना

हैदराबाद 

15 मई 2023

आदरणीया बुआ

आपका पत्र पाकर बेहद क्षोभ हुआ। दुनिया का कथन 'औरत ही औरत के राह में रोड़ा अटकाती है' से औरत होने के नाते मेरी सहमति नहीं होती है लेकिन

मेरी लाड़ली बहन के आँखों में ज्वालामुखी का साया और चेहरे पर अलावोष्णिमा होना स्वाभाविक था, किसी के यह कहने पर 'अकेली औरत रह जाने का मजा ही मजा है'। इसे कहते हैं किसी के पाँवों के नीचे अंगारों का दरिया बिछाना।

मेरी प्यारी बहना का ज्वालामुखी बन उसके ऊपर ही फट पड़ना चाहिए था। उसका अकेले रहने का निर्णय उसका अपना चयन है। किसी के द्वारा उसपर लादा गया मजबूरी नहीं। ये चेहरे को चमकाए रातों के घाव को क्रीम के नीचे छुपाये तितली बनी बिचरती हैं उनकी हँसी के पीछे छिपे मजबूरी को बाखूबी जानती है किटी पार्टी की जनता। ऐसी महिलाओं के लिए साहित्य किटी पार्टी ही तो है। संवेदनहीन रबड़ की गुड़िया सी सजी शीशे के पीछे से झांकती। आजकल के रोबोट उनसे बेहतर हो रहे हैं।

बहना का ख्याल रखियेगा और उससे कहियेगा कि ऐसी बातों के लिए ही इन्सानों को दो कान मिले हुए हैं। जिनका सिरा ना तो दिल की ओर जाता है और ना दिमाग की ओर। उसके इतने अपने हैं इसलिए वह बिना बाजू के पोशाक पसन्द करती है। राह में मिले छोटे-छोटे रोड़े, पहाड़ के शीर्ष पर चढ़ने के माध्यम होते है। उदाहरण यूँ ही थोड़े न बना जाता है।

सभी को यथायोग्य प्रणामाशीष

आपकी भतीजी


परिहार्य

 परिहार्य

सम्पादक :-"अ र् र् रे! अरे, देखिए! वे साहित्यकार महोदय राज्यपाल के अंगरक्षकों के द्वारा कितनी बेदर्दी से रपेटे गये! ओह्ह! घसीटाते हुए भी राज्यपाल के संग अपनी तस्वीर खिंचवा लेने की तृष्णा की डोर नहीं काट पाए।"

पत्रकार :- आप दर्शक दीर्घा में उपस्थित थे और मंच पर आपकी पुस्तक का राज्यपाल के हाथों लोकार्पण हो रहा था। द्वी सम्पादक, तो दोनों की उपस्थिति होनी चाहिए थी।आपका मंच पर नहीं जाने की कोई खास वजह?"

सम्पादक :- "क्या इस लोकार्पण से पाठक की संख्या में बढ़ोतरी हो जायेगी या अधिक रॉयल्टी मिलने लगेगी!"

पत्रकार :- "किसी एक विशेष लिंग के लेखन पर पुस्तक निकालने के पीछे की मंशा क्या हो सकती है?"

सम्पादक :- आप इस पुस्तक के मेरे द्वारा लिखी गयी सम्पादकीय में पायेंगे, धर्म-जाति-लिंग के आधार पर बाँटकर लेखन से मेरी निजी सहमति नहीं है।"

पत्रकार :- धर्म-जाति-लिंग के आधार पर बाँटकर लेखन से तो समय-श्रम लगाकर समाज की बर्बादी है।"

सम्पादक :- "आपका कथन सत्य है। कागज के सृजक का बलिदान कर उनके विलीन होने का हमारा गवाह बनना त्रासदी है। इसलिए तो लेखनी की यात्रा आरम्भ ही होनी चाहिए जीवन के पक्ष से, मृत्यु के विरोध में...!"


नंगा से गंगा हारी

 नंगा से गंगा हारी

[08/05, 9:54 am] पूर्णिमा : एक बार पुनः सम्मेलन की कार्यसमिति और स्वागत समिति ने अपने श्रम-सामर्थ्य, सम्मेलन और साहित्य के प्रति अपनी महान निष्ठा तथा मेरे प्रति प्रेम का प्रणम्य परिचय दिया है। तभी तो सम्मेलन का सद्यः संपन्न 50 वाँ महाधिवेशन भव्य रूप में आयोजित हो सका। हम अपने सभी सहयोगी विद्वानों और प्रणम्य विदुषियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए, महाधिवेशन की अपार सफलता के लिए बधाई देता हूँ! इसी माह हम एक भव्य आनन्द-उत्सव का भी आयोजन करेंगे, जिसमें हम अपने सभी सहयोगियों का अभिनन्दन करना चाहेंगे! एक बार पुनः हार्दिक बधाई !

[08/05, 10:14 am] अर्चना : खुलासा जब होगा तब सफलता का एहसास होगा...  वो आइना हम दिखाएंगे..  मेरे पास भी हर चीज का लेखा-जोखा है। पूरा रिकॉर्ड है मेरे पास, कितना सफलतापूर्वक कार्य होता है सम्मेलन में

[08/05, 10:24 am] अर्चना : अध्यक्ष जी का दुबारा जीतने के बाद बुद्धि भ्रष्ट हो गया है।

[08/05, 10:29 am] विभा रानी : किसी बात का शिकायत होना अलग बात है। अशोभनीय बात करना अलग बात है। क्या आप अपने घर की मुखिया के लिए ऐसी अशोभनीय बात कह सकती हैं?

[08/05, 10:33 am] विभा रानी : हमारे शब्द हमारे संस्कार, परवरिश, परिवेश के परिचायक होते हैं। किसी का सम्मान या किसी का अपमान हमारे शब्द कर ही नहीं सकते।

[08/05, 10:41 am] अर्चना : हम जहाँ गलत होता है उसको गलत ही कहेंगे, आप की परिभाषा के अनुसार मुझे नहीं चलना है।

[08/05, 10:47 am] विभा रानी : गलत को गलत कहना बड़े साहस की बात है। आपके साहस को सलाम करते हैं।लेकिन कोई भी बात कहने का एक ही सही तरीका होता है। शिकायत करने की भी मर्यादा होती है। बड़े-छोटे का लिहाज करना अपना संस्कार होता है। खैर! मैंने भी गलत तरीके से बात कहने का विरोध किया, नहीं तो मूक साक्षी होने से गलत बात में साथ देना हो जाता।

[08/05, 11:23 am] अर्चना : आप हमारी तुलना अपने से ना करें आप एक साहित्यकार हैं और हम गलत जहां होता है उसका आवाज उठाते हैं बस एक ही मकसद है मेरा ... थोड़ा बहुत लिख लेते हैं। आपके जैसे विद्वान तो नहीं है, लेकिन अच्छे-अच्छे विद्वान लोगों का भी छक्का छुड़ाते हैं

[08/05, 12:02 pm] विभा रानी : सच ही दुनिया कहती है,'कहीं-कहीं राय देने से अच्छा है पाँच पैसा दे देना। मिथक रावण का उदाहरण देने का कोई लाभ नहीं, वहम से हुए अहम का कोई निदान नहीं। संयम और संवेदनशीलता ना हो तो ना तो साहित्यकार और ना आदमी बनने का कोई मोल होगा।

अब मौन साधा जा सकता है, वरना कीचड़ में ढ़ेला फेकना हो जायेगा ...!

अदर्ज लेखा

“भैया ने मुझे तीन लाख रुपये कब दिए?” “यह किसने कहा?” “आपने छोटी भाभी से कहा है न?” “चुग़लीखोर से मैंने सिर्फ़ इतना कहा था कि गृहप्रवेश पर एक...